अमर उजाला
Tue, 3 March 2026
होली खेलते समय बच्चों, गर्भवती महिलाओं को सेहत को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।
बाजार में मिलने वाले कई सस्ते रंगों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जिससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
बच्चों की त्वचा पतली और संवेदनशील होती है, केमिकल युक्त रंगों से रैश, खुजली का खतरा रहता है।
हर्बल या घर पर बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग ही सुरक्षित विकल्प है।
बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लास पहनाएं। गुलाल के महीन कण आंखों की दिक्कतें बढ़ा सकते हैं।
अगर रंग आंख में चला जाए तो तुरंत साफ बहते पानी से धोएं। आंखों को रगड़ने न दें।
लंबे समय तक धूप में खेलने से डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए बच्चों को समय-समय पर पानी या जूस दें।
Holi: रंगों में छिपे केमिकल्स से सेहत को खतरा