यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर के जोड़ों में दर्द और गाउट जैसी समस्याओं का कारण बनता है।
Image Credit : Adobe Stock
दवाइयों के साथ-साथ कुछ असरदार देसी और नेचुरल तरीकों को अपनाकर आप इसे आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
सेब का सिरका
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। ये यूरिक एसिड को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
अजवाइन का पानी
अजवाइन न केवल पाचन सुधारती है, बल्कि इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन कम करने और बढ़े हुए यूरिक एसिड को घटाने में कारगर है।
Image Credit : Adobe Stock
नींबू पानी और विटामिन-C
नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड यूरिक एसिड को घोलने का काम करता है। दिन में दो बार नींबू पानी पीने से यूरिन के रास्ते यूरिक एसिड का निष्कासन तेज हो जाता है।
Image Credit : instagram
भरपूर पानी पिएं
शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे सरल देसी इलाज है। पर्याप्त पानी पीने से किडनी खून को बेहतर तरीके से फिल्टर करती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देती है।