अमर उजाला
Wed, 27 May 2026
बदलती जीवनशैली, तनाव, गलत खान-पान, प्रदूषण और शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी बालों के कमजोर होने और झड़ने का मुख्य कारण बनते हैं।
अक्सर लोग महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन प्राकृतिक और सही आहार से भी बालों की सेहत में बड़ा सुधार किया जा सकता है।
आंवला विटामिन C से भरपूर होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और ग्रोथ बढ़ाता है।
आयरन से भरपूर पालक बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है।
अंडों में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन बालों को मजबूत बनाते हैं।
बादाम, अखरोट और काजू में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बालों को पोषण देता है।
दही में प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं, जिससे हेयर फॉल रुकता है
फ्लैक्ससीड और चिया सीड्स बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
दिन में कितनी बार टॉयलेट जाना हेल्दी है?