अमर उजाला
Wed, 8 April 2026
मौसम लगातार बदल रहा है, ऐसे में पेट खराब होना आजकल बहुत आम समस्या बन गई है।
गलत खान-पान, अधिक तला-भुना खाना, जंक फूड या तनाव जैसी आदतें भी पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकती हैं।
पर, सही समय पर नुस्खे अपनाने से आप इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं और पेट की सेहत को मजबूत बना सकते हैं।
एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में डालकर पीने से पेट दर्द और ब्लोटिंग में राहत मिलती है।
पुदीने की चाय या नींबू पानी पेट की सूजन और एसिडिटी को कम करता है।
पर्याप्त पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।
प्रोबायोटिक युक्त दही पेट की बैक्टीरिया संतुलन बनाए रखता है और अपच कम करता है।
तो बस ये घरेलू उपाय आजमाकर आप अपने पेट की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं
हड्डियों को लोहे जैसा मजबूत बना देगा ये बीज