अमर उजाला
Thu, 19 March 2026
दांतों का दर्द अचानक शुरू होकर आपको बेहद परेशान कर सकता है।
कई बार तुरंत डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता, ऐसे में घरेलू उपाय काफी राहत दे सकते हैं।
ये नुस्खे न केवल दर्द से राहत देते हैं, बल्कि सूजन और इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करते हैं।
लौंग में एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं। प्रभावित दांत पर लौंग रखने या लौंग का तेल लगाने से तुरंत राहत मिलती है।
गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से सूजन कम होती है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं।
लहसुन में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। इसे पीसकर दर्द वाले दांत पर लगाने से इंफेक्शन कम होता है और दर्द में राहत मिलती है।
बाहर से गाल पर बर्फ लगाने से सूजन और दर्द दोनों कम होते हैं।
अगर इन नुस्खों से दर्द कम नहीं हो रहा है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। ऐसे समय पर लापरवाही करने से दिक्कत पड़ सकती है
ये बदलता मौसम कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दे