पेट पर बढ़ती चर्बी कई बीमारियों का है घर

अमर उजाला

Mon, 14 July 2025

Image Credit : Freepik.com

पेट पर जमा चर्बी केवल आपके लुक को ही नहीं खराब करती, ये शरीर के लिए भी कई प्रकार से नुकसानदायक है।

Image Credit : Freeoik.com

पेट की चर्बी यानी बेली फैट बढ़ना, कई गंभीर बीमारियों का जड़ बन सकती है। इसे कंट्रोल करें।

Image Credit : Freepik.com

पेट की चर्बी इंसुलिन रेसिस्टेंस बढ़ाती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मुश्किल होती है।

Image Credit : Freepik.com

बेली फैट शरीर में सूजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com
इतना ही नहीं पेट की चर्बी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है।
Image Credit : Freepik.com

इसे फैटी लिवर डिजीज का भी बड़ा कारण माना जाता रहा है। इससे नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज का खतरा रहता है।

Image Credit : Adobe stock
अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों के पेट पर चर्बी अधिक होती है उनमें कोलन, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

महिलाओं में पेट की चर्बी से हार्मोनल असंतुलन का खतरा रहता है, जिससे पीसीओडी का जोखिम हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

शरीर को लबालब खून से भर देंगी ये ये हरी पत्तियां

Freepik.com
Read Now