एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए?

अमर उजाला

Sat, 22 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

बादाम सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक मेवों में से एक है, जो हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ई का एक बेहतरीन स्रोत है। 

Image Credit : Instagram

यह हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

कितनी मात्रा सही?

सामान्य तौर पर एक स्वस्थ वयस्क के लिए प्रतिदिन 6 से 8 बादाम (यानी लगभग 20 से 30 ग्राम) खाना पर्याप्त माना जाता है।
Image Credit : Adobe Stock

पोषण लाभ

यह मात्रा आपको दैनिक विटामिन ई की अच्छी खुराक, पर्याप्त मैग्नीशियम और फाइबर प्रदान करती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है।
Image Credit : Adobe Stock

कैलोरी और फैट नियंत्रण

बादाम में कैलोरी और हेल्दी फैट अधिक होता है। 6-8 बादाम की मात्रा खाने से आपको सभी लाभ मिलते हैं, जबकि अतिरिक्त कैलोरी से बचा जा सकता है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
Image Credit : Freepik.com

कैसे खाएं?

सबसे अच्छा तरीका है बादाम को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह छीलकर खाएं। भिगोने से उनकी पाचनशक्ति बढ़ जाती है और पोषक तत्व बेहतर ढंग से अवशोषित होते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

खाली पेट पानी पीते हैं तो जान लीजिए ये बातें

Freepik.com
Read Now