अमर उजाला
Thu, 14 May 2026
चाय भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पेय पदार्थ है और अधिकतर लोगों की दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है।
ऐसे में कई लोग दिन में कई कप चाय का सेवन करते हैं, जो धीरे-धीरे सेहत पर असर डाल सकता है।
चाय में मौजूद कैफीन ज्यादा मात्रा में लेने पर नींद की समस्या, एसिडिटी, घबराहट और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
वहीं सीमित मात्रा में चाय पीना कुछ हद तक फायदेमंद भी माना जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार दिन में 2 से 3 कप चाय पीना सामान्य और सुरक्षित माना जाता है।
इससे ज्यादा सेवन करने पर कैफीन का असर शरीर पर दिख सकता है।
सुबह नाश्ते के बाद और दिन में बीच-बीच में चाय पीना बेहतर माना जाता है।
ग्रीन टी, हर्बल टी या कम शुगर वाली चाय सेहत के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। इससे कैफीन का असर भी कम होता है।
पेट में कीड़े क्यों होते हैं?