दिनभर में कितने कप चाय पीना चाहिए?

अमर उजाला

Wed, 25 February 2026

Image Credit : adobe

भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक भावना है। लेकिन सेहत के नजरिए से देखें तो इसकी अधिकता नुकसानदेह हो सकती है।

Image Credit : Adobe

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क के लिए दिनभर में 2 से 3 कप (लगभग 300-400 मिलीलीटर) चाय से अधिक नहीं पीना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

कैफीन की मात्रा

चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं। एक कप चाय में लगभग 30 mg कैफीन होता है। दिनभर में 200mg से अधिक कैफीन का सेवन अनिद्रा, बेचैनी का कारण बन सकता है।
Image Credit : Freepik.com

पाचन पर असर

अधिक चाय पीने से पेट में एसिड बनता है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। यह शरीर में आयरन के अवशोषण को भी रोकता है।
 
Image Credit : Freepik.com

खाली पेट चाय

सुबह खाली पेट चाय पीना सबसे ज्यादा नुकसानदेह है। यह मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकता है और दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है।
Image Credit : Adobe stock

सही तरीका

हमेशा भोजन के कम से कम एक घंटे बाद या पहले चाय पिएं। यदि आप दूध और चीनी वाली चाय के शौकीन हैं, तो दिन में 2 कप से ज्यादा न पिएं।
Image Credit : Freepik.com

फैटी लिवर के होते हैं ये शुरुआती लक्षण

adobe stock images
Read Now