अमर उजाला
Sat, 2 May 2026
नारियल पानी पीने को सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता रहा है।
स्वस्थ व्यक्ति रोजाना 1 से 2 गिलास (लगभग 200-400 मिलीलीटर) नारियल पानी पी सकते हैं।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करने के लिए इसकी मात्रा थोड़ी बढ़ाई जा सकती है।
डायबिटीज रोगियों को 200 मिली से अधिक इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है।
वर्कआउट के बाद 1 गिलास नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बहाल करने में मदद करता है।
हृदय संबंधी समस्याओं में इसका सीमित सेवन लाभकारी हो सकता है, परंतु ज्यादा सेवन से बचना चाहिए।
विशेषतौर पर जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है, उनको विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
गर्मियों में खान-पान की ये गलतियां कर देंगी डिहाइड्रेशन