अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
अंडे पोषण से भरपूर होते हैं। इससे सेहत को कई प्रकार के फायदे हो सकते हैं।
आपके मन में भी ये सवाल जरूर होगा कि एक दिन में कितने अंडे खाना ठीक रहता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एक दिन में 1-3 अंडे खाया जा सकता है। ज्यादा अंडे खाने से भी बचना चाहिए।
अंडे में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है।
अंडे में विटामिन ए, डी, बी12, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी अंडे फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद ल्यूटिन और जेक्सैंथिन आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। ज्यादा अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल, पाचन की दिक्कत बढ़ सकती है।
अंगूर खाना क्यों इतना फायदेमंद है?