कितनी मात्रा में नमक का सेवन 'सेफ' है?

अमर उजाला

Thu, 4 September 2025

Image Credit : Freepik

नमक के अधिक सेवन को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर का बड़ा कारण है।

Image Credit : Freepik.com
पर क्या आप जानते हैं कि नमक (सोडियम) हमारे शरीर के लिए जरूरी है? ये नसों और मांसपेशियों के कामकाज के लिए अहम है। 
Image Credit : Adobestock

डब्ल्यूएचओ के अनुसार स्वस्थ वयस्कों को रोजाना 5 ग्राम (लगभग 1 चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।

Image Credit : Adobestock

भारत में औसतन लोग 10-11 ग्राम तक नमक वाली चीजें रोज खाते हैं, जो सुरक्षित मात्रा से दोगुना है।

Image Credit : Freepik.com

हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए नमक की खपत 1.5-दो ग्राम  से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

पैकेज्ड फूड, नूडल्स, चिप्स, सॉस, अचार आदि में भी बहुत नमक छुपा होता है, इसलिए इसका भी सेवन कम करें।

Image Credit : Freepik.com
एथलीट्स या जो ज्यादा पसीना बहाते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा सोडियम की जरूरत हो सकती है, लेकिन डॉक्टर की सलाह ले लें।
Image Credit : Freepik.com

जो लोग लगातार अधिक मात्रा में नमक खाते हैं उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा अधिक होता है।

Image Credit : Freepik.com

इन चार चीजों के अधिक सेवन से बढ़ जाता है किडनी स्टोन का खतरा

Freepik.com
Read Now