अमर उजाला
Wed, 4 March 2026
होली के दौरान हर साल आंखों की समस्या, चोट, अस्थमा अटैक जैसे मामले सामने आते हैं।
इस तरह की छोटी मोटी दिक्कतों से बचे रहने के लिए पहले से ही फर्स्ट एड किट तैयार रखें।
एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन संक्रमण से बचाव करता है।
डॉक्टर द्वारा सुझाया गया आई ड्रॉप आंखों की जलन में काम आता है।
एंटी-एलर्जिक दवा एलर्जी रिएक्शन में राहत दे सकती है। हालांकि हमेशा डॉक्टर से पूछकर ही इसे लें।
बर्न क्रीम या एलोवेरा जेल त्वचा की जलन में उपयोगी है।
घर में ओआरएस रखें, ये डिहाइड्रेशन की स्थिति में बहुत जरूरी हो जाता है।
दर्द निवारक दवा हल्की चोट या सिरदर्द में उपयोगी हो सकती है।
होली में बच्चों की सेहत का ध्यान कैसे रखें?