हृदय की सेहत की जांच केवल अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि आप कुछ आसान संकेतों और घरेलू परीक्षणों के जरिए भी कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
समय रहते हृदय के स्वास्थ्य का आकलन करना अचानक आने वाले गंभीर खतरों को टालने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
सीढ़ियों का परीक्षण
यह सबसे सरल तरीका है। अगर आप लगातार 3 मंजिल सीढ़ियां बिना रुके और बिना बहुत ज्यादा सांस फूले चढ़ लेते हैं, तो आपका हृदय अच्छी स्थिति में है।
Image Credit : adobe stock images
पल्स रेट
आराम की स्थिति में आपकी पल्स 60 से 100 के बीच होनी चाहिए। अगर आपकी धड़कन बिना किसी श्रम के हमेशा 100 से ऊपर रहती है, तो यह हृदय संबंधी समस्या का इशारा हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock Images
कमर और कूल्हे का अनुपात
पेट के आसपास बढ़ी हुई चर्बी हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण है। अगर आपकी कमर का घेरा आपके कूल्हों के मुकाबले बहुत ज्यादा है, तो आपके हृदय पर दबाव अधिक हो सकता है।
Image Credit : Adobe stock
रिकवरी टाइम
व्यायाम के तुरंत बाद आपकी धड़कन कितनी जल्दी सामान्य होती है, यह आपके हार्ट की फिटनेस दर्शाता है।