अमर उजाला
Mon, 21 October 2024
हाई कोलेस्ट्रॉल को कई बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है, इससे हृदय पर सबसे ज्यादा असर होता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़े रहने से रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक हो सकता है।
आहार में कुछ बदलाव करके आसानी से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकते हैं।
बादाम और अखरोट में मोनोसैचुरेटेड फैट्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक हैं।
मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके हृदय रोग के जोखिम को कम करती हैं।
फलों और सब्जियों का नियमित सेवन करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
एवोकाडो को हार्ट के लिए बहुत लाभकारी पाया गया है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों के लिए फायदेमंद है।
बैड कोलेस्ट्रॉल से पाना है छुटकारा, खाइए ये चीजें