ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने के लिए क्या न करें?

अमर उजाला

Thu, 8 January 2026

Image Credit : Freepik.com

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। हाई बीपी कई गंभीर बीमारियों का कारण है।

Image Credit : Freepik.com

अनियंत्रित ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेलियर और आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती है।

Image Credit : Freepik.com

अगर आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखना चाहते हैं तो कुछ आदतों में सुधार कर लें। 

Image Credit : Freepik.com

ज्यादा नमक का सेवन न करें, क्योंकि अधिक सोडियम शरीर में पानी रोककर ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ा देता है।

Image Credit : freepik

जंक और प्रोसेस्ड फूड से बचें, इनमें छिपा हुआ नमक और ट्रांस फैट ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com

धूम्रपान न करें, क्योंकि सिगरेट रक्त नलिकाओं को संकुचित कर बीपी अचानक बढ़ा देता है।

Image Credit : Freepik.com

स्ट्रेस की समस्या को नजरअंदाज न करें। लगातार स्ट्रेस हार्मोनल बदलाव के जरिए बीपी बढ़ाता है।

Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी न होने दें। नींद पूरी न होने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

Image Credit : Freepik.com

करी पत्ते के इन गुणों को जरूर जानिए

Freepik
Read Now