सर्दियों में शरीर को गर्माहट देंगी ये चीजें, जरूर करिए सेवन

अमर उजाला

Thu, 12 December 2024

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के मौसम में अपनी सेहत को लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

शरीर को गर्म रखने और ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से बचाने में कुछ चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में अदरक का सेवन करें। इसमें थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर गर्माहट प्रदान करते हैं।

Image Credit : Freepik.com
गुड़ को आहार का हिस्सा बनाएं। इसमें आयरन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को गर्म रखते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।
Image Credit : Adobe stock

सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू और अंजीर  शरीर को गर्माहट देते हैं और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

Image Credit : Freepik.com

घी प्राकृतिक वसा से भरपूर होता है जो शरीर को ऊर्जा देने और ठंड से बचाने में फायदेमंद है।

Image Credit : Adobe Stock

सर्दियों में तिल खाना भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद कैल्शियम और आयरन शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हल्दी वाला दूध पीना भी सर्दियों में अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से भी शरीर गर्म और स्वस्थ रहता है।
Image Credit : Freepik.com

रोजाना सीढ़ियां चढ़ने के पांच फायदे

freepik
Read Now