कैसे जानें कि ब्लड प्रेशर बढ़ गया है? हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि कई बार इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते है। हालांकि, शरीर में होने वाले कुछ सूक्ष्म बदलावों को पहचानकर आप जान सकते हैं कि आपका बीपी बढ़ा हुआ है। अगर आपको लगातार सिर के पीछे के हिस्से में तेज दर्द या भारीपन महसूस हो रहा है, तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है। अचानक से आंखों के सामने धुंधलापन आना या देखने में कठिनाई होना बढ़े हुए दबाव का असर हो सकता है। बिना किसी भारी काम के सांस फूलना, छाती में जकड़न या दिल की धड़कन का अचानक तेज महसूस होना चेतावनी के संकेत हैं। बिना किसी चोट के अचानक नाक से खून आना बेहद हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। Health Tips