अमर उजाला
Tue, 8 July 2025
ब्लड शुगर जब सामान्य से अधिक हो जाता है, तो शरीर में कई तरह की दिक्कतें और लक्षण दिखने लगते हैं।
आप कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर जान सकते हैं कि कहीं आपका शुगर भी तो नहीं बढ़ा है?
ब्लड शुगर बढ़ने पर अत्यधिक प्यास लगने लगती है। बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास लगना शुगर का संकेत हो सकता है।
अत्यधिक प्यास लगने के साथ बार-बार पेशाब आना भी हाई शुगर का संकेत माना जाता है।
जब शरीर ग्लूकोज का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता तो इससे थकान-कमजोरी महसूस होती है।
हाई शुगर से आंखों की लेंस पर असर पड़ सकता है जिससे आपको कम दिखाई दे सकता है।
हाई शुगर इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है जिससे घाव भरने में समय लगता है।
शुगर बढ़े रहने के कारण आपको मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन अधिक महसूस होता है।
रात के इन गलतियों की वजह से बढ़ता है मोटापा