आंतों की गंदगी को बाहर निकालने के आसान उपाय

अमर उजाला

Fri, 11 July 2025

Image Credit : Adobe stock

आंतों की गंदगी पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, और थकान पैदा करता है। 

Image Credit : Freepik.com

स्वस्थ आंतें समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों के अवशोषण और इम्यूनिटी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए आइए आंतों को साफ रखने के आसान उपायों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

पर्याप्त पानी पीएं

आंतों को साफ रखने के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीना जरूरी है। पानी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मल को नरम बनाता है, जिससे कब्ज दूर होता है। 
Image Credit : Freepik.com

फाइबर युक्त आहार

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल (सेब, नाशपाती), और बीज (अलसी, चिया) आंतों की सफाई में मदद करते हैं। ये आंतों में जमा अपशिष्ट को बाहर निकालते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।
Image Credit : freepik.com

हर्बल चाय पीएं

हर्बल चाय, जैसे अदरक, पुदीना, या सौंफ की चाय, पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करती है और सूजन को कम करती है। रोजाना एक कप हर्बल चाय पीना आंतों को साफ और स्वस्थ रखता है। इसके अलावा, नींबू पानी या एलोवेरा जूस जैसे डिटॉक्स ड्रिंक्स आंतों की सफाई में सहायक हैं। 
Image Credit : adobe stock

नियमित व्यायाम

नियमित व्यायाम, जैसे टहलना, योग, या स्ट्रेचिंग, आंतों की गतिशीलता को बढ़ाता है और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करता है। योगासन जैसे पवनमुक्तासन और भुजंगासन विशेष रूप से लाभकारी हैं।
 
Image Credit : adobe stock images

अलसी के बीज के पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

Freepik
Read Now