आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं इडली डोसा

अमर उजाला

Thu, 5 February 2026

Image Credit : Freepik.com

साउथ इंडियन डिश इडली और डोसा न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि विज्ञान के नजरिए से ये हमारे आंतों के स्वास्थ्य के लिए 'सुपरफूड' माने जाते हैं। 
 

Image Credit : instagram

इडली-डोसा के घोल को रात भर खमीर उठाने के लिए रखा जाता है। इस प्राकृतिक प्रक्रिया के दौरान इसमें प्रोबायोटिक्स (जीवाणु) पैदा होते हैं। 
 

Image Credit : instagram

गुड बैक्टीरिया

किण्वन प्रक्रिया की वजह से इसमें 'गुड बैक्टीरिया' उत्पन्न हो जाते हैं जो हमारी आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

आसानी से पचने योग्य

किण्वन के कारण अनाज के जटिल कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन टूट जाते हैं, जिससे शरीर के लिए इन्हें पचाना बहुत सरल हो जाता है। 
Image Credit : Adobe stock

पोषक तत्वों का अवशोषण

फर्मेंटेशन प्रक्रिया भोजन में मौजूद 'एंटी-पोषक तत्वों' को कम करती है, जिससे शरीर आयरन, जिंक और कैल्शियम जैसे खनिजों को बेहतर तरीके से सोख पाता है।
Image Credit : Freepik.com

ग्लूटेन-मुक्त और कम कैलोरी

यह नेचुरल रूप से ग्लूटेन-फ्री होता है और तेल का कम इस्तेमाल होने के कारण वजन घटाने में भी सहायक होता है। 
 
Image Credit : Freepik.com

किन लोगों को संतरे से परहेज करना चाहिए?

Freepik.com
Read Now