अगर आप भी पेट के बल सोते हैं तो जान लें इसके नुकसान
अमर उजाला
Tue, 17 February 2026
Image Credit : Adobe Stock
हम कितना सोते हैं और किस पोजिशन में सोते हैं इसका सीधा प्रभाव हमारे सेहत पर पड़ता है।
Image Credit : Freepik
कई लोगों को पेट के बल सोना बहुत आरामदायक लगता है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों अनुसार, यह मुद्रा आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Image Credit : Freepik
रीढ़ की हड्डी और पीठ में दर्द
पेट के बल सोने से शरीर का सारा भार बीच के हिस्से (धड़) पर आ जाता है। इससे रीढ़ की हड्डी अपनी नेचुरल स्थिति में नहीं रह पाती, जिससे पीठ और कमर में तेज दर्द और जकड़न की समस्या शुरू हो सकती है।
Image Credit : Freepik
गर्दन और कंधों में अकड़न
इस मुद्रा में आप सीधे सांस नहीं ले सकते, इसलिए गर्दन को एक तरफ मोड़कर रखना पड़ता है। इससे गर्दन की नसों और मांसपेशियों पर भारी दबाव पड़ता है, जो धीरे-धीरे 'सर्वाइकल' और कंधों के दर्द का कारण बनता है।
Image Credit : Adobe Stock
पाचन में बाधा
पेट के बल सोने से आंतरिक अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे भोजन का पाचन सुचारू रूप से नहीं हो पाता। इससे सुबह उठने पर गैस, एसिडिटी और भारीपन महसूस हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
चेहरे पर झुर्रियां
जब चेहरा रात भर तकिए से दबा रहता है, तो त्वचा की सांस लेने की क्षमता कम हो जाती है। यह समय से पहले झुर्रियों और मुहांसों का कारण बन सकता है।