एसिड रिफ्लक्स से परेशान हैं तो अपना लें ये उपाय

अमर उजाला

Thu, 12 February 2026

Image Credit : Freepik.com

एसिड रिफ्लक्स या सीने में जलन तब होती है जब पेट का एसिड वापस भोजन नली में आ जाता है। 

Image Credit : Freepik.com

यह समस्या अक्सर गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण होती है। आइए इससे बचाव के कुछ उपाय जानते हैं।

Image Credit : Adobe stock

सौंफ और मिश्री

भोजन के बाद सौंफ और मिश्री चबाने से पाचन प्रक्रिया सुधरती है और पेट में ठंडक पहुंचती है। सौंफ में मौजूद तेल एसिडिटी को कम करने में बहुत सहायक होते हैं।
Image Credit : Freepik.com

ठंडा दूध

एक कप बिना चीनी वाला ठंडा दूध पीने से पेट के एसिड को तुरंत बेअसर करने में मदद मिलती है। दूध में मौजूद कैल्शियम एसिड के संतुलन को बनाए रखता है।
 
Image Credit : instagram

अदरक का सेवन

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट की जलन को शांत करते हैं। अदरक के एक छोटे टुकड़े को चबाएं या इसकी चाय पिएं।
Image Credit : Instagram

सोने का सही तरीका

सोते समय अपने सिर को शरीर के बाकी हिस्सों से थोड़ा ऊपर (लगभग 6 इंच) रखें। साथ ही, हमेशा बाईं करवट सोएं, क्योंकि यह स्थिति एसिड को वापस ऊपर आने से रोकने में शारीरिक रूप से मदद करती है।
 
Image Credit : Freepik.com

मैग्नीशियम की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

Adobe Stock
Read Now