रोज सुबह की चाय पीते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Tue, 6 January 2026

Image Credit : adobe

भारत में कई लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी मानी जाती है, लेकिन खाली पेट चाय पीने की आदत सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। 
 

Image Credit : Adobe

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन तंत्र पर सीधा असर डालते हैं, इसलिए सुबह की चाय का आनंद लेते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है।

 

Image Credit : Adobe stock

खाली पेट चाय न पिएं

सोकर उठने के तुरंत बाद चाय पीने से 'मेटाबॉलिक एक्टिविटी' बाधित होती है, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन हो सकती है। चाय से पहले हमेशा एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।

 
Image Credit : Freepik.com

बिस्कुट या नट्स के साथ लें

चाय के साथ दो बिस्कुट, मखाना या बादाम लेने से पेट में एसिड का संतुलन बना रहता है और चाय के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

 
Image Credit : freepik.com

चाय को ज्यादा न उबालें

चाय की पत्ती को बहुत देर तक उबालने से उसमें टैनिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो आयरन के अवशोषण में बाधा डालती है और कब्ज पैदा कर सकती है।

 
Image Credit : Freepik

सुझाव

अगर आपको गैस या पाचन की समस्या है, तो दूध वाली चाय के बजाय अदरक और तुलसी वाली हर्बल टी का विकल्प चुनें।

 
Image Credit : adobe stock

गाजर ही नहीं ये चीजें भी होती हैं आंखों के लिए फायदेमंद

Freepik.com
Read Now