ठंड के दिनों खजूर खाते हैं तो दूर रहेंगी ये बीमारियां

अमर उजाला

Mon, 29 December 2025

Image Credit : freepik.com

सर्दियों के मौसम में खजूर का सेवन किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसके सेवन से आपके कई लाभ मिलते हैं।
 

Image Credit : freepik.com

खजूर की तासीर गर्म होती है, जो न केवल शरीर को अंदरूनी गर्माहट देती है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और खनिज कई गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं।

Image Credit : freepik.com

एनीमिया

खजूर आयरन का बेहतरीन स्रोत है। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है।
Image Credit : freepik.com

दिल की बीमारियां

इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह धमनियों में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है।
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों की कमजोरी

खजूर में सेलेनियम, मैंगनीज और तांबा जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं।
Image Credit : Freepik.com

पाचन संबंधी समस्याएं

इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर कब्ज की समस्या को जड़ से खत्म करते हैं और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं।
Image Credit : Freepik.com

मसूड़ों से अगर खून आए तो क्या करें?

Freepik.com
Read Now