रोज दो अंडे खाते हैं तो दूर होगी इन पोषक तत्वों की कमी
अमर उजाला
Mon, 16 February 2026
Image Credit : Freepik
अंडे को नेचर का 'मल्टीविटामिन' कहा जाता है क्योंकि इसमें लगभग वे सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनकी शरीर को आवश्यकता होती है।
Image Credit : Freepik
अगर आप रोजाना दो अंडों का सेवन करते हैं, तो यह शरीर में कई महत्वपूर्ण कमियों को दूर कर सकता है।
Image Credit : Freepik
हाई-क्वालिटी प्रोटीन
अंडे में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। रोज दो अंडे खाने से शरीर को लगभग 12-13 ग्राम प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और मजबूती के लिए जरूरी है।
Image Credit : Freepik
विटामिन-D और कैल्शियम
बहुत कम खाद्य पदार्थों में नेचुरल रूप से विटामिन-D पाया जाता है, अंडा उनमें से एक है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है।
Image Credit : freepik.com
विटामिन B12 और कोलीन
अंडा मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद 'कोलीन' याददाश्त सुधारता है और विटामिन B12 तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखकर थकान और कमजोरी दूर करता है।
Image Credit : freepik.com
आंखों के लिए ल्यूटिन
अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बढ़ती उम्र में आंखों की रोशनी कम होने और मोतियाबिंद के खतरे को कम करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली ये चीजें रखेंगी शुगर कंट्रोल