घंटों रील्स देखने की आदत है तो जान लें इसके नुकसान

अमर उजाला

Thu, 4 December 2025

Image Credit : Freepik.com

आज के दौर में 'बस 5 मिनट और' कहकर रिल्स स्क्रॉल करना कब घंटों में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। 
 

Image Credit : Adobe stock

यह आदत अब मनोरंजन से बढ़कर एक गंभीर लत बन चुकी है, जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दीमक की तरह खोखला कर रही है।

 

Image Credit : Adobe Stock

अटेंशन स्पैन का घटना

15 से 30 सेकंड के वीडियो देखने से दिमाग को तुरंत मजा मिलने की आदत हो जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि हम लंबी चीजों पर फोकस नहीं कर पाते। 

 
Image Credit : Adobe Stock

डोपामाइन का नशा

रील्स देखने पर दिमाग में 'डोपामाइन' हार्मोन रिलीज होता है, जो खुशी का अहसास कराता है। दिमाग बार-बार उस खुशी को पाने के लिए आपको स्क्रॉल करने पर मजबूर करता है। 

 
Image Credit : Adobe Stock

नींद का दुश्मन

रात में बिस्तर पर लेटकर रील्स देखने से स्क्रीन की 'ब्लू लाइट' मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) को बनने से रोकती है। इससे अनिद्रा की समस्या होती है और अगले दिन आप चिड़चिड़ा महसूस करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

मानसिक तनाव और तुलना

रील्स पर दूसरों की 'फिल्टर्ड' और 'परफेक्ट' लाइफ देखकर लोग खुद को कम समझने लगते हैं। इससे हीन भावना, एंग्जायटी और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
 
Image Credit : Adobe Stock

जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से क्या होता है?

freepik.com
Read Now