अच्छी नींद केवल शरीर की थकान नहीं मिटाती, बल्कि यह आपके मस्तिष्क को रीसेट करने और याददाश्त को मजबूत करने के लिए भी बहुत जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com
आधुनिक जीवनशैली में हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियां नींद की गुणवत्ता को खराब कर रही हैं, जिसे आपको आज से ही सुधारना शुरु करना चाहिए।
Image Credit : Adobe
सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल
मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से निकलने वाली 'ब्लू लाइट' शरीर में मेलाटोनिन (नींद का हार्मोन) के उत्पादन को रोक देती है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले गैजेट्स को खुद से दूर कर दें।
Image Credit : Freepik.com
देर रात भारी भोजन
सोने से ठीक पहले हैवी या मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी और पाचन की समस्या हो सकती है, जो गहरी नींद में बाधा डालती है। डिनर और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर रखें।
Image Credit : Freepik
दोपहर के बाद कैफीन का सेवन
चाय, कॉफी या सॉफ्ट ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन शरीर में घंटों तक रहता है। यह आपके नर्वस सिस्टम को अलर्ट रखता है, जिससे बिस्तर पर लेटने के बाद भी नींद आने में मुश्किल होती है।
Image Credit : Freepik
अनियमित सोने का समय
रोज अलग-अलग समय पर सोने से शरीर की 'सर्कैडियन रिदम' (जैविक घड़ी) बिगड़ जाती है। इसलिए रोजाना एक समय सोने के आदत डालें।
Image Credit : Freepik
दालचीनी का पानी पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे