चाहते हैं मजबूत दांत, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
अमर उजाला
Wed, 18 June 2025
Image Credit : Freepik.com
मजबूत और स्वस्थ दांतों के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है, कुछ खाद्य पदार्थ दांतों को मजबूत करते हैं और मसूड़ों को स्वस्थ रखते हैं
Image Credit : Freepik.com
आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप दांतों की सेहत बनाए रख सकते हैं
Image Credit : Freepik.com
डेयरी उत्पाद
दूध, दही, और पनीर कैल्शियम और फॉस्फोरस के बेहतरीन स्रोत हैं, जो दांतों के इनेमल को मजबूत करते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स मसूड़ों में हानिकारक बैक्टीरिया को कम करते हैं।
Image Credit : instagram
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक और केल जैसी हरी सब्जियां विटामिन K, कैल्शियम, और फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। ये मसूड़ों को मजबूत करती हैं और दांतों की सड़न से बचाती हैं।
Image Credit : freepik.com
बादाम और नट्स
बादाम, अखरोट, और काजू में प्रोटीन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम होता है, जो दांतों की मरम्मत और मजबूती में मदद करता है। रोजाना मुट्ठीभर नट्स खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
Image Credit : Freepik.com
सेब और गाजर
सेब और गाजर जैसे फल व सब्जियां प्राकृतिक टूथब्रश की तरह काम करते हैं। इन्हें चबाने से दांतों पर जमा प्लाक साफ होता है और मसूड़े मजबूत होते हैं।