पपीता को डाइट में करें शामिल मिलेंगे ये फायदे

अमर उजाला

Thu, 29 May 2025

Image Credit : freepik

गर्मी का मौसम अपने चरम पर हैं, और ऐसे में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। 

Image Credit : freepik

गर्मियों में पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, 

Image Credit : freepik

पपीता पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन C, विटामिन A, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।

 

Image Credit : freepik

पाचन में सुधार

पपीता में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह अपच, कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है, जिससे पेट हल्का और स्वस्थ रहता है।
 
Image Credit : Freepik.com

इम्यूनिटी बढ़ाए

पपीता विटामिन C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और गर्मियों में होने वाली बीमारियों से बचाता है।
 
Image Credit : Adobe stock photos

त्वचा के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं, जिससे त्वचा चमकदार बनती है।
 
Image Credit : Adobe stock

हाइड्रेशन और वजन नियंत्रण

पपीता में 88% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही, कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर होने से यह वजन घटाने में मदद करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

एक दिन कितने अंडे खाना सेहत के लिए हो सकता है फायदेमंद

freepik.com
Read Now