नाश्ते में शामिल कर लें ये चीजें, तेजी से बढ़ेगा वजन
अमर उजाला
Wed, 17 September 2025
Image Credit : instagram
बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, पर नहीं बढ़ पाता है।
Image Credit : Freepik.com
इसके लिए उन्हें अपनी डाइट में कुछ पौष्टिक चीजों का शामिल करने की जरूरत है।
Image Credit : Freepik.com
दूध केला
यह वजन बढ़ाने के लिए सबसे सरल और प्रभावी कॉम्बिनेशन है। केले से कार्बोहाइड्रेट और ऊर्जा मिलती है, जबकि फुल-क्रीम दूध प्रोटीन, फैट और कैल्शियम प्रदान करता है।
Image Credit : instagram
पीनट बटर के साथ ओट्स
ओट्स में फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं। इसे दूध में पकाएं और ऊपर से एक या दो चम्मच पीनट बटर मिलाएं।
Image Credit : Adobe Stock
पनीर और सब्जियां
कच्चा पनीर प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। आप सुबह नाश्ते में 100-150 ग्राम पनीर को हल्के मसालों और अपनी पसंदीदा सब्जियों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
नट्स और ड्राई फ्रूट्स मिल्कशेक
अगर आपके पास समय की कमी है, तो फुल-क्रीम दूध, कुछ बादाम, अखरोट और खजूर का मिल्कशेक बनाएं। यह कैलोरी, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर एक त्वरित और असरदार नाश्ता है।