पोटैशियम के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

अमर उजाला

Tue, 10 February 2026

Image Credit : Freepik.com

पोटैशियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज है जो शरीर के तंत्रिका तंत्र, मांसपेशियों के संकुचन और हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाता है।
 

Image Credit : Freepik.com

शरीर में सोडियम के लेवल को संतुलित कर यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

केला

पोटैशियम के लिए एक मध्यम आकार के केले में लगभग 422 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

शकरकंद

यह पोटैशियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। एक मध्यम शकरकंद में केले से भी अधिक पोटैशियम होता है। यह फाइबर और विटामिन-A का भी अच्छा भंडार है।
Image Credit : Adobe Stock

पालक और हरी सब्जियां

पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां पोटैशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी प्रदान करती हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों के घनत्व के लिए जरूरी है।
Image Credit : Freepik.com

नारियल पानी

यह एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीने से शरीर में पोटैशियम का स्तर तुरंत बहाल हो जाता है।
 
Image Credit : Freepik.com

रोज किशमिश खाने से शरीर में होते हैं ये सकारात्मक बदलाव

Freepik.com
Read Now