पोटैशियम के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल पोटैशियम एक अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज है जो शरीर के तंत्रिका तंत्र, मांसपेशियों के संकुचन और हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाता है। शरीर में सोडियम के लेवल को संतुलित कर यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए जरूरी है। पोटैशियम के लिए एक मध्यम आकार के केले में लगभग 422 मिलीग्राम पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों की ऐंठन को रोकने और एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। यह पोटैशियम के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। एक मध्यम शकरकंद में केले से भी अधिक पोटैशियम होता है। यह फाइबर और विटामिन-A का भी अच्छा भंडार है। पालक जैसी पत्तेदार सब्जियां पोटैशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी प्रदान करती हैं, जो हृदय स्वास्थ्य और हड्डियों के घनत्व के लिए जरूरी है। यह एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है। वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीने से शरीर में पोटैशियम का स्तर तुरंत बहाल हो जाता है। Health Tips