अमर उजाला
Tue, 10 February 2026
कहीं आपके ब्लड में भी तो आयरन की कमी नहीं हो गई है?
खून में आयरन की कमी को आयरन डेफिशिएंसी या एनीमिया कहा जाता है। इसकी क्या पहचान है?
आयरन की कमी के कारण लगातार थकान-कमजोरी बनी रहती है।
आयरन की कमी के कारण अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई घट जाती है और व्यक्ति हर समय थका महसूस करता है।
कम ऑक्सीजन मिलने के कारण हल्का काम करने या सीढ़ियां चढ़ने पर भी सांस फूलने लगती है।
त्वचा, होंठ और आंखों के अंदरूनी हिस्से पीले दिखाई दें तो ये भी आयरन डेफिशिएंसी का लक्षण हो सकता है।
दिमाग तक ऑक्सीजन कम पहुंचने से चक्कर-सिरदर्द और कभी-कभी बेहोशी जैसी स्थिति भी हो सकती है।
दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये बीज