फल खाना बेहतर है या जूस पीना?

अमर उजाला

Sun, 30 November 2025

Image Credit : Freepik.com

अक्सर कुछ लोगों को दिमाग में सवाल रहता है कि फल खाना या उसका जूस पीना आपके सेहत के लिए कौन सा अधिक फायदेमंद है?
 

Image Credit : Adobe

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार फल खाना हमेशा जूस पीने से बेहतर होता है। आइए जानते हैं कि फल क्यों बेहतर है?

Image Credit : Freepik.com

फल क्यों है बेहतर?

फल खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पूरा फाइबर मिलता है। फल का गूदा और छिलका फाइबर से भरपूर होता है। जूस बनाते समय यह फाइबर लगभग पूरी तरह से निकल जाता है।
Image Credit : Freepik.com

ब्लड शुगर नियंत्रण

फाइबर की उपस्थिति के कारण, साबुत फल में मौजूद नेचुरल शुगर ब्लड फ्लो में धीरे-धीरे अवशोषित होती है। इससे ब्लड शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता।
Image Credit : Adobe Stock

जूस में फाइबर न होने के कारण शुगर तेजी से अवशोषित होती है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

वजन नियंत्रण

फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती। इससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन कम होता है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
Image Credit : Freepik.com

किडनी में स्टोन है तो करें ये उपाय

Freepik.com
Read Now