अमर उजाला
Wed, 14 January 2026
भोजन करने के तुरंत बाद नहाना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सही नहीं माना जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान, दोनों ही इस आदत से बचने की सलाह देते हैं।
इसके पीछे का मुख्य कारण शरीर की पाचन प्रक्रिया और रक्त संचार का विज्ञान है।
जैसे ही हम नहाते हैं, हमारे शरीर का तापमान कम होने लगता है। शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए रक्त का प्रवाह पेट से हटकर त्वचा की ओर मुड़ जाता है।
इससे पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसे 'पाचन अग्नि' का मंद होना भी कहा जाता है, जिसकी वजह से भोजन सही से नहीं पच पाता, जिससे गैस और सीने में जलन हो सकती है।
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाती हैं ये चीजें