क्या सोते समय मुंह से लार टपकना सेफ है?

अमर उजाला

Mon, 29 December 2025

Image Credit : freepik

सोते समय मुंह से लार टपकना अधिकांश मामलों में पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित होता है। 

Image Credit : freepik

दरअसल, जब हम गहरी नींद में होते हैं, तो हमारे शरीर की मांसपेशियां पूरी तरह शिथिल हो जाती हैं, जिससे निगलने की प्रक्रिया सुस्त पड़ जाती है।

Image Credit : freepik

ऐसे में मुंह में बनने वाली लार बाहर निकलने लगती है। इसके कुछ अन्य कारण भी होते हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

Image Credit : freepik

सोने का तरीका

पेट के बल या करवट लेकर सोने वालों में लार टपकने की संभावना अधिक होती है, क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण लार गले में जाने के बजाय मुंह के कोने से बाहर आ जाती है।

 
Image Credit : istock

नाक बंद होना या साइनस

अगर सर्दी-जुकाम या एलर्जी के कारण नाक बंद होती है, तो व्यक्ति मुंह से सांस लेता है। इससे मुंह खुला रहता है और लार बाहर गिरती है।
Image Credit : istock

कब हो सकता है चिंता का विषय?

अगर लार टपकना अचानक बहुत बढ़ जाए, तो यह स्लीप एपनिया, एसिड रिफ्लक्स या किसी न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है। 
 
Image Credit : Freepik

रेनबो डाइट के ये फायदे कर देंगे आपको हैरान

Freepik.com
Read Now