अमर उजाला
Fri, 24 October 2025
ज्यादातर लोगों को लगता है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड सिर्फ नॉनवेज चीजों में मिलता है।
वेज में भी कई ऐसी चीजें (जैसे अखरोट, चिया सीड्स, अलसी आदि) में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है।
लेकिन ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि सरसों के तेल में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलता है।
सरसों का तेल ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए एक प्रकार का एक उत्कृष्ट स्रोत है।
इसमें लगभग 8% से 12% तक ओमेगा-3 हो सकता है, यही वजह है कि इसे वनस्पति तेलों में एक अच्छा विकल्प बनाता है।
इसलिए भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल, स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है।
मानसिक तनाव कम करने के लिए क्या करना चाहिए?