गुड़ को क्यों माना जाता है सेहत के लिए 'गुड'?

अमर उजाला

Tue, 22 October 2024

Image Credit : Adobe stock

गुड़ हमारे खान-पान का अहम हिस्सा है। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं।

Image Credit : Adobe stock

गुड़ खाना चीनी का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसके नियमित सेवन से कई लाभ मिल सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

गुड़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। आंतों में पाचक रसों को बढ़ावा देने में इसके लाभ हैं।

Image Credit : Freepik.com

भोजन के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से पाचन में सुधार होता है और पेट की गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

Image Credit : Freepik.com

गुड़ शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इससे थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

Image Credit : Freepik.com

गुड़ में कई एंटीऑक्सीडेंट और खनिज होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

Image Credit : Freepik.com
गड़ में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में फायदेमंद है।
Image Credit : Freepik.com

कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे खनिजों का स्रोत होने के कारण इसे हड्डियों के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।

Image Credit : Freeoik.com

नींद नहीं आती है तो क्या उपाय करें?

Freepik.com
Read Now