अक्सर जंक फूड्स खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Sat, 29 March 2025

Image Credit : Adobe stock photos

खान-पान में गड़बड़ी का सेहत पर सीधा असर होता है। जंक फूड्स खाने के कई नुकसान हो सकते हैं।

Image Credit : Adobe stock photos

अक्सर जंक फूड्स खाने से मोटापा, वजन बढ़ने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
Image Credit : Adobe Stock

जंक फूड में अधिक मात्रा में कैलोरी, शुगर और अनहेल्दी फैट होते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

Image Credit : Freepik.com

इनमें फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Image Credit : Freepik.com

जंक फूड्स में ट्रांस फैट और हाई कोलेस्ट्रॉल होता है जिसके कारण हृदय से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com
डायबिटीज के शिकार लोगों को इस तरह के गड़बड़ खानपान से बचना चाहिए, अधिक मात्रा में शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

अध्ययनों में ज्यादा जंक फूड खाने को मेंटल हेल्थ की समस्याएं जैसे एंग्जायटी और मूड स्विंग बढ़ाने वाला पाया गया है।

Image Credit : Adobe stock photos

इनमें न्यूट्रिशन की कमी होती है, जिससे खाने के बाद भी शरीर में जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होती है।

Image Credit : Freepik.com

इस ड्राई फ्रूट को भिगोकर खाने से मिलता है दोगुना लाभ

Adobe stock
Read Now