अरवी के इन फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को है मालूम

अमर उजाला

Mon, 7 July 2025

Image Credit : Adobe Stock

अरवी जिसे अरबी या टैरो रूट भी कहते हैं, एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे भारतीय रसोई में बहुत चाव से खाया जाता है।

Image Credit : Adobe Stock

ये सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। 

 

Image Credit : Adobe Stock

आइए अरवी के कुछ प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।

 

Image Credit : Adobe Stock

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

अरवी में डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। अरवी कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। यह मल को नरम करता है और पाचन को सुचारू बनाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

अरवी में फैट और कोलेस्ट्रॉल ना के बराबर होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जबकि पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

इम्यूनिटी मजबूत बनाता है

अरवी में विटामिन सी, बी-6, और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह शरीर को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

पेट दर्द से रहते हैं परेशान? करें ये उपाय

Freepik.com
Read Now