इन पोषक तत्वों की कमी से भी फटने लगते हैं होंठ

अमर उजाला

Sun, 30 November 2025

Image Credit : Adobe stock

सर्दियों में शुष्क वातावरण की वजह से होठ का फटना बहुत आम बात है।
 

Image Credit : Adobe stock

लेकिन कई बार शरीर में कुछ आवश्यक पोषक तत्वों की कमी का स्पष्ट संकेत होते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Image Credit : Adobe stock

आयरन

शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया होता है, जिससे होंठों के किनारों पर की त्वचा पर सूजन आ सकती है और वह फट सकती है।
 
Image Credit : Freepik.com

जिंक

जिंक त्वचा की मरम्मत और कोशिकाओं के पुनर्जनन के लिए महत्वपूर्ण है। जिंक की कमी होने पर त्वचा की यह मरम्मत प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे होंठ जल्दी फटते हैं और उन्हें ठीक होने में समय लगता है।
 
Image Credit : Adobe stock

विटामिन बी

विशेष रूप से विटामिन B2 और विटामिन B3 की कमी से होंठ और मुंह के किनारों पर सूखापन, दरारें और सूजन पड़ सकती है।
Image Credit : Adobe Stock

यदि लिप बाम लगाने और खूब पानी पीने के बावजूद आपके होंठ बार-बार फटते हैं, तो आपको रक्त परीक्षण के माध्यम से इन पोषक तत्वों की कमी की जांच करवानी चाहिए।
 

Image Credit : Adobe Stock

ब्रेन की दुश्मन हैं ये चीजें, बना लें दूरी

Freepik.com
Read Now