अमर उजाला
Mon, 2 February 2026
अच्छी नींद लेना शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। रात में 6-9 घंटे की नींद जरूर लें।
अक्सर नींद पूरी न होना कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।
रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेना आपकी उम्र कम करने वाला हो सकता है।
नींद की कमी से शरीर में इंसुलिन का असर कम हो जाता है और शुगर लेवल बढ़ने लगता है।
नींद पूरी न होने पर भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं। इससे आप ज्यादा खाने लगते हैं और वजन बढ़ सकता है।
लगातार बनी रहने वाली नींद की कमी इम्युनिटी कमजोर कर देती है जिससे बार-बार संक्रमण हो सकता है।
इन 6 लक्षणों से जानिए किडनी ठीक है या नहीं?