किन गड़बड़ आदतों के कारण हो जाता है लिवर में कैंसर?

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : adobe stock images

लिवर कैंसर एक गंभीर बीमारी है। युवाओं में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। 

Image Credit : Adobe stock

हाल ही में टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को भी लिवर में कैंसर का पता चला है।

Image Credit : Dipika Instagram

लिवर कैंसर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ गड़बड़ आदतें भी इसका खतरा बढ़ा देती हैं। 
Image Credit : Freepik.com
अधिक शराब का सेवन सबसे खतरनाक है, ये लिवर को डैमेज करता है और सिरोसिस बना सकता है, जो लिवर कैंसर की प्रमुख वजह है।
Image Credit : Freepik.com

हेपेटाइटिस बी और सी का संक्रमण और इसका सही इलाज न होना भी खतरनाक है।

Image Credit : Freepik.com

फैटी लिवर डिजीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे कैंसर की आशंका बढ़ती है।

Image Credit : Freepik.com

तंबाकू में मौजूद रसायन लिवर समेत पूरे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।

Image Credit : Freepik.com
अगर आप भी पेनकिलर या स्टेरॉइड्स जैसी दवाइयां बिना डॉक्टर की सलाह के लेते रहते हैं तो इससे भी लिवर पर बुरा असर पड़ता है।
Image Credit : Freepik.com

पपीता को डाइट में करें शामिल मिलेंगे ये फायदे

freepik
Read Now