अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
लिवर सिरोसिस, लिवर की एक गंभीर बीमारी है, जिसके मामले युवाओं में भी बढ़ते जा रहे हैं।
इस बीमारी में लिवर की स्वस्थ कोशिकाएं धीरे-धीरे खराब होकर स्कार में बदल जाती हैं, जिससे लिवर का कामकाज प्रभावित होता है।
अत्यधिक शराब पीना, हेपेटाइटिस बी या सी संक्रमण और फैटी लिवर इसके प्रमुख कारण हैं।
लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षणों में थकान, भूख में कमी, वजन घटने, पेट में सूजन और पीलिया जैसे लक्षण दिखते हैं।
अगर समय पर इसकी पहचान न हो पाए तो गंभीर जटिलताएं या लिवर फेल होने का भी खतरा रहता है।
डॉक्टर कहते हैं शराब से दूरी बनाना इस समस्या से बचाव में मददगार हो सकता है।
ये फल और इसकी गुठली दोनों डायबिटीज में फायदेमंद