अमर उजाला
Mon, 26 January 2026
अच्छी सेहत के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर ठीक रहना जरूरी है। इसकी कमी गंभीर रोगों का कारण बन सकती है।
हीमोग्लोबिन खून में मौजूद प्रोटीन होता है, जो शरीर के हर अंग तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन सबसे जरूरी मिनरल है। पालक, चुकंदर, अनार, गुड़, खजूर, किशमिश इसके अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन-सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। नींबू, आंवला, संतरा, टमाटर और अमरूद में विटामिन-सी पाया जाता है।
फोलिक एसिड की कमी से रेड ब्लड सेल्स का निर्माण बाधित होता है। इसके लिए हरी सब्जियां, ब्रोकली, मूंग दाल खाएं।
हीमोग्लोबिन के निर्माण में प्रोटीन की भी भूमिका होती है। दालें, सोयाबीन, दूध और दही प्रोटीन के साथ आयरन भी देते हैं।
आर्थराइटिस के मरीजों को क्या खाना चाहिए?