अमर उजाला
Tue, 21 April 2026
गर्मियों में आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसका स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है।
लेकिन जब बात शुगर के मरीजों की आती है, तो यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या उन्हें आम खाना चाहिए या नहीं।
आम में प्राकृतिक शर्करा (नेचुरल शुगर) और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है।
इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन सोच-समझकर करना जरूरी है।
हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि शुगर के मरीज आम बिल्कुल नहीं खा सकते, बल्कि सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर इसे सीमित रूप में लिया जा सकता है।
दरअसल, आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम से उच्च होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।
अगर मरीज का शुगर कंट्रोल में है, तो डॉक्टर की सलाह से थोड़ी मात्रा में आम खाया जा सकता है, लेकिन खाली पेट या ज्यादा मात्रा में नहीं।
बस ध्यान रखें कि हमेशा ताजे और पके हुए आम की सीमित मात्रा चुननी चाहिए और जूस की बजाय पूरा फल खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है
कई समस्याओं का आसान घरेलू उपाय है अजवाइन