अमर उजाला
Mon, 6 April 2026
गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
ऐसे में मौसमी फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
शहतूत एक ऐसा ही फल है, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
इसमें विटामिन C, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मी से बचाने और इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं।
शहतूत का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक होता है।
ये पाचन को सुधारने, त्वचा को हेल्दी रखने और खून की कमी को दूर करने में भी उपयोगी माना जाता है।
इसलिए गर्मियों में अपनी डाइट में शहतूत को शामिल करना एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प हो सकता है।
तो आप भी आज से ही शहतूत को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें
अनार खाने के फायदे