आंखों से संबंधित समस्या को दूर कर सकती हैं ये चीजें

अमर उजाला

Mon, 2 February 2026

Image Credit : Freepik.com

हमारी आंखें शरीर के सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। आज के डिजिटल युग में स्क्रीन का बढ़ता इस्तेमाल और प्रदूषण आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। 

Image Credit : Freepik.com

हालांकि अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके आप आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं और चश्मे के बढ़ते नंबर को रोक सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

गाजर और शकरकंद

ये बीटा-कैरोटीन और विटामिन-A के सबसे अच्छे स्रोत हैं। विटामिन-A आंखों के 'रेटिना' को स्वस्थ रखता है और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और केल में 'ल्यूटीन' और 'जेक्सैंथिन' नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये तत्व आंखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाते हैं और बढ़ती उम्र में होने वाले 'मोतियाबिंद' के खतरे को कम करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

बादाम और अखरोट

इनमें विटामिन-E और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं। विटामिन-E आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
Image Credit : Freepik.com

आंवला और संतरा

विटामिन-C से भरपूर ये चीजें आंखों की रक्त वाहिकाओं को मजबूती देती हैं और आंखों के प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
Image Credit : Freepik

6 घंटे से कम सोते हैं तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

Freepik.com
Read Now