अमर उजाला
Fri, 3 April 2026
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है, लेकिन अगर आप गलत चीजों का सेवन करते हैं, तो यह फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है।
दरअसल, खाली पेट कुछ फूड्स शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं और पाचन से लेकर एनर्जी लेवल तक को प्रभावित कर सकते हैं।
इसलिए कुछ चीजें सुबह के समय खाने से बचना चाहिए
सुबह-सुबह ज्यादा शुगर वाली चीजें जैसे मिठाई, पैकेज्ड जूस या शुगर युक्त सीरियल खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और फिर अचानक गिर जाता है।
सुबह के समय कभी भी तला-भुना खाना नहीं खाना चाहिए, इससे पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं
कई लोग उठते ही चाय या कॉफी पीते हैं, लेकिन इससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या हो सकती है।
खाली पेट ज्यादा खट्टे फल खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे जलन या गैस की समस्या हो सकती है।
सुबह ठंडे पेय या फ्रिज में रखा खाना खाने से पाचन तंत्र धीमा हो सकता है और पेट में असहजता हो सकती है।
करेला खाने के 5 बड़े फायदे